छत्तीसगढ़

अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एक आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार l

अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एक आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट l
➤ जप्त शराब की मात्रा – 19 लीटर कच्ची महुआ शराब।

गिरफ्तार आरोपी- परमानंद मानिकपुरी पिता जीवनदास उम्र 40 साल निवासी ग्राम देवतरा तखतपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनाँक 08-04-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चोरमा पुल के पास परमानंद मानिकपुरी नामक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में परमानंद मानिकपुरी के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button