पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक : भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर 8 अप्रैल को बिल्हा विधानसभा होगा में भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मलेनजिला बिलासपुर के विधायक गण एवं प्रमुख पदाधिकारीगण मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक : भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर 8 अप्रैल को बिल्हा विधानसभा होगा में भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मलेन
जिला बिलासपुर के विधायक गण एवं प्रमुख पदाधिकारीगण मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट l भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा स्तरीय भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 8 अप्रैल दिन मंगलवार को झूलेलाल मंगलम में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन कर रही है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी , महापौर नगर निगम बिलासपुर पूजा विधानी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा जिनकी मेहनत से आज पूरे देश में कमल खिला है और भारतीय जनता पार्टी देश के सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा प्राप्त की है। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से रखा गया है।