छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

सुशासन तिहार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट l बिलासपुर, 07 अप्रैल 2025/ कलेक्टर अवनीश शरण ने सुशासन तिहार की सफलता के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल एवं नगरीय क्षेत्र के लिए निगम आयुक्त अमित कुमार नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तर पर संबंधित एसडीएम नोडल अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत सीईओ को अपने जनपद क्षेत्र का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने निकाय क्षेत्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व निभाएंगे। जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभाग के लिए नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि सभी नोडल अधिकारी राज्य शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button