Datia Royal Family News: दतिया राजघराने को मिला नया महाराज! भव्य राज्याभिषेक में राहुल देव सिंह बने ‘महाराज गोविंद देव सिंह जूदेव’

दतिया: Datia Royal Family News: लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बाद आखिरकार दतिया राजघराने को नया महाराज मिल गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राव राजा राहुल देव सिंह जूदेव का राज्याभिषेक विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उन्हें अब से “महाराज गोविंद देव सिंह जूदेव” के नाम से जाना जाएगा।
Datia Royal Family News: इस भव्य समारोह का आयोजन दतिया के ऐतिहासिक “दादा महाराज की कोठी” पर किया गया, जहां राव राजा राहुल देव सिंह को महाराज गोविंद सिंह के छोटे पुत्र राव राजा जसवंत सिंह जूदेव की गद्दी पर विधिपूर्वक विराजमान किया गया। राज्याभिषेक के दौरान पगड़ी बांधकर उन्हें दतिया का 14वां महाराज घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर काशी से पधारे विद्वान पंडितों ने पारंपरिक वैदिक विधान के अनुसार सभी रस्में संपन्न कराईं। गज पूजन, अश्व पूजन, विप्र पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पशु प्रेम, धर्म आस्था और ब्राह्मणों के सम्मान का भाव प्रकट किया गया। मंच पर शिव तांडव और आरती का आयोजन भी श्रद्धा का केंद्र रहा।
Datia Royal Family News: राज्याभिषेक समारोह में देशभर से तमाम रियासतों के प्रतिनिधियों और प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। लगभग दो दर्जन से अधिक रियासतों के मुखिया इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। वहीं, एफएफडब्ल्यू रेसलर एवं एशिया चैंपियन प्रिंस आदवंशी और आध्यात्मिक संत इशिका तनेजा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रियल एस्टेट जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Read More: Sex racket busted: रेड-लाइट इलाके में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर की गई महिला, पुलिस ने मुक्त कराया
Datia Royal Family News: गौरतलब है कि वर्तमान महाराज अरुणादित्य सिंह जूदेव और क्षत्रिय समाज के विरोध के बीच यह राज्याभिषेक विवादों से घिरा रहा। बावजूद इसके, पारंपरिक गरिमा और शाही ठाठ-बाट के साथ राहुल देव सिंह को गद्दी पर बैठाया गया। राज्याभिषेक के उपरांत महाराज गोविंद देव सिंह जूदेव ने अपने आराध्य श्री जी को असली राजा मानते हुए स्वयं को उनका दास घोषित किया, जिससे राजधर्म और आस्था की गूंज समारोह में प्रतिध्वनित होती रही।