PM Modi: श्रीलंका से लौटते वक्त पीएम मोदी ने आसमान से देखा रामसेतु का नजारा, रामलला के सूर्य तिलक के भी किए दर्शन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आज पूरे देश में श्री रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी यात्रा से लौटे। वे थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा करके भारत लौटे और श्रीलंका से सीधे रामेश्वरम पहुंचे। यहां उन्होंने राम सेतु के दर्शन किए, जो उनके लिए एक दिव्य अनुभव था।
प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर से राम सेतु के दर्शन किए और इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट भी किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। एक दिव्य संयोग की बात है कि यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन करके धन्य हो गया। प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।’
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे। pic.twitter.com/trG5fgfv5f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर न्यू पंबन ब्रिज भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन किया और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।
Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi inaugurates New Pamban Bridge – India’s first vertical lift sea bridge and flags off Rameswaram-Tambaram (Chennai) new train service, on the occasion of #RamNavami2025 pic.twitter.com/6ts8HNdwqy
— ANI (@ANI) April 6, 2025