छत्तीसगढ़

ग्राम टेकर में आईपीएल क्रिकेट आनलाईन सट्टा सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

ग्राम टेकर में आईपीएल क्रिकेट आनलाईन सट्टा सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल ⚡⚡

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। ♦️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जुआ सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया गया है निर्देशित ⚡⚡

♦️ सटोरिया से दो नग मोबाईल ढाई लाख का सट्टा पट्टी 4 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन स्क्रीन शॉट जप्त बैंक अकाउंट होल्ड⚡⚡♦️ *जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल*⚡⚡

गिरफ्तार आरोपी का नाम:–

अश्वनी वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम टेकर थाना सीपत जिला बिलासपुर

जप्ती मशरूका

  1. दो नग मोबाईल फोन
  2. एक कापी सट्टा पट्टी लेन देन 2 लाख 47 हजार छः सौ रूपये लिखा हुआ
  3. करीबन चार लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन स्क्रीन शॉट
  4. नगदी रकम 1750 रूपये। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा एवं म आर प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button