Uncategorized

Anant Ambani Pad yatra: भगवान का नाम लेकर शुरू की यात्रा, अनंत अंबानी की 170 KM पदयात्रा पूरी, मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका के साथ पहुंचे मंदिर

Anant Ambani Pad yatra

मुंबई: Anant Ambani Pad yatra मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक पदयात्रा आज पूरी हो गई। 29 मार्च को गुजरात के जामनगर से शुरू हुई इस यात्रा ने रविवार सुबह श्री द्वारकाधीश मंदिर में समापन किया। इस दौरान अनंत ने भगवान द्वारकाधीश का आभार व्यक्त किया।

Read More: Mia Khalifa New Video: ब्लैक कलर की ड्रेस में मिया खलीफा ने शेयर किया वीडियो, हॉट फिगर देखकर बेकाबू हुए फैन्स 

Anant Ambani Pad yatra पदयात्रा के अंतिम दिन अनंत के साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी शामिल हुईं। अनंत ने रामनवमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए और इस तरह उनकी यात्रा पूरी हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि यह उनकी अपनी आध्यात्मिक यात्रा थी, जो उन्होंने भगवान का नाम लेकर शुरू की और भगवान का नाम लेकर समाप्त की।

Read More: Uncle Killed His Niece: हैवान बना चाचा, टंगिया से हमला कर भतीजी को उतारा मौत के घाट, फिर भी नहीं भरा मन तो भाभी के साथ किया ये कांड 

राधिका मर्चेंट ने इस दौरान कहा, “आज अनंत का 30वां जन्मदिन है, और उनकी इच्छा थी कि वे हमारी शादी के बाद यह पदयात्रा करें। हमें गर्व है कि हम आज उनका जन्मदिन यहां मना रहे हैं।” उन्होंने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अनंत की पदयात्रा को सफल बनाने में उनका साथ दिया।

Read More: Protest Against Donald Trump: ट्रंप और मस्क के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, वाशिंगटन की सड़कों पर उतरे हजारों लोग, बोले- मंदी से सब परेशान, देश को कर रहे नष्ट

अनंत ने इस अवसर पर अपने पिता मुकेश अंबानी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित किया। अनंत ने बताया, “जब मैंने अपने पिता से कहा कि मैं पदयात्रा करना चाहता हूं, तो उन्होंने मुझे बहुत शक्ति दी और मैं उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।”

Read More: Weather Update News: 5 दिनों तक आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश! इन 6 जिलों में ओले भी गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

पदयात्रा के दौरान अनंत को रास्ते में लोगों की श्रद्धा और सद्भावना का दिल छूने वाला अनुभव हुआ। कई लोग उनके साथ चलने आए, कुछ ने उन्हें भगवान द्वारकाधीश की तस्वीरें दीं, और कुछ लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने आए। इस यात्रा के दौरान अनंत हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का जाप करते हुए दिखे।

Read More: Ram Navami 2025: राम नवमी पर पूरी होगी हर मनोकामनाएं, बस करें ये काम 

अनंत अंबानी को जानवरों के प्रति अपने गहरे प्रेम और अपनी ‘वनतारा’ वन्यजीव संरक्षण परियोजना के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी सनातन आस्था भी व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button