Uncategorized

कैलाश बनवासी के नये कहानी संग्रह जादू टूटता है का दिल्ली पुस्तक मेले में विमोचन कल

दुर्ग। चर्चित कथाकार कैलाश बनवासी का पाँचवा कहानी संग्रह जादू टूटता है का प्रकाशन प्रसिद्ध प्रकाशन गृह राजपाल एंड संस,नयी दिल्ली से हुआ है। जिसका लोकार्पण 12 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे प्रगति मैदान दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में होगा। इसमें प्रसिद्ध पत्रिका हंस के सहायक सम्पादक विभास वर्मा, जाने-माने आलोचक आशुतोष कुमार व पल्लव इस पर चर्चा करेंगे।

ज्ञात हो कि वे दुर्ग के शा.उ.मा.वि. तितुरडीह दुर्ग में अँग्रेज़ी के व्याख्याता हैं। उनके चार कहानी संग्रह और एक उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। कई विश्वविद्यालयोंं में इनकी रचनाओं पर शोध प्रबंध लिखे गए हैं। कहानियाँ बाँगला, पंजाबी, गुजराती, मराठी भाषाओं में अनुदित हुए हैं। इन्हे कई पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। वे नगर के सांस्कृतिक संगठन जन संस्कृति मंच से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button