Uncategorized

Navratri Day 5 Skandmata: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Navratri Day 5 Skandmata/ Image Credit: IBC24 File

नई दिल्ली। Navratri Day 5 Skandmata: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। इसका समापन 07 अप्रैल को होगा। ऐसे में देशभर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा की उपासना की जाएगी। नवरात्रि का व्रत साल में चार बार रखा जाता है, जिसमें से दो बार प्रत्यक्ष और दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। शारदीय और चैत्र नवरात्रि को छोड़कर दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने में पड़ती है। इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और नवमी तिथि पर समापन होता है। वहीं नवरात्रि का आज पांचवा दिन है इस दिन मां दुर्गा के पांचवे रूप स्कंद माता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक शक्तियों दूर होती हैं और कार्यों की विघ्न-बाधा भी खत्म होती है। तो चलिए जानते हैं इस दिन स्कंदमाता की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसके मंत्र क्या है।

Read More: Boys Fighting Viral Video: एक ही लड़की के लिए आपस में भिड़े दो दोस्त, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो 

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि की शुरुआत 2 अप्रैल को बुधवार देर रात 2 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगी। वहीं इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को ही रात में 11 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा।

पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां स्कंदमाता को गंगाजल से स्नान कराएं। चुनरी व वस्त्र आदि अर्पित करें। रोली, कुमकुम आदि लगाएं। इसके बाद मां को मिठाई व फलों का भोग लगाएं। मां की आरती करें।

स्कंदमाता के मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button