Uncategorized

Kal Ka Mausam: बारिश के साथ होगी नए महीने की शुरुआत.. राजधानी समेत इन इलाकों में आधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, एक हफ्ते तक गर्मी से मिलेगी राहत

Kal Ka Mausam / Image Credit: IBC24

Kal Ka Mausam: भोपाल। राजधानी भोपाल समेत अन्य जिलों में मार्च के महीने में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिला। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक नजर आया तो वहीं, दूसरी तरफ अब अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम में काफी बदलाव नजर आएगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावनाएं बनती नजर आ रही है तो वहीं कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की समस्या भी बनते नजर आ रही है।

Read More: Aadhaar Card for Blue Drum: नीले ड्रम का ऐसा खौफ.. अब खरीदने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड, वरना… 

एमपी में बारिश की संभावना

दरअसल, प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश के लगभग 40 शहर में बारिश की संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं। कुल मिला के अप्रैल की शुरुआत तीखी गर्मी की बजाए ओले आधी-तूफान और बारिश के साथ होगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये हवाएं चलने की संभावना हैं।

Read More: UPI New Rules from 1st April: कल से ऐसे मोबाइल नंबरों को नहीं मिलेगी यूपीआई सेवाएं, आज ही करवा लें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने  

दूसरे हफ्ते से लू चलने की संभावना

Kal Ka Mausam: बता दें कि, बारिश के चलते तापमान में मामूली 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते के बाद फिर से तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी और साथ ही साथ लू चलने की भी संभावनाएं रहेंगी।

Related Articles

Back to top button