Uncategorized

IKSVV News: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR, युवती से छेड़छाड़ के आरोप

IKSVV professor accused of molesting girl, image source: ibc24

खैरागढ़: IKSVV professor accused of molesting girl, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (IKSVV) के नाट्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र चौबे के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ के आरोप में FIR दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि डॉ. योगेंद्र चौबे ने मोबाइल पर उसे अश्लील मैसेज भेजे थे।

read more: राजद ने सार्वजनिक समारोह में महिला के कंधों पर हाथ रखने के लिए नीतीश की आलोचना की

यह मामला खैरागढ़ थाने में दर्ज हुआ है, जहां पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। FIR के अनुसार, डॉ. योगेंद्र चौबे पर युवती से अनुचित व्यवहार करने और निजी संदेशों के माध्यम से अश्लील सामग्री भेजने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा दिया है, और प्रशासन द्वारा भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

read more: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने पी4 ‘गरीबी उन्मूलन’ कार्यक्रम की शुरुआत की

Related Articles

Back to top button