Insert Stick on Ladies Private Part: जेठ-जेठानी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, इस बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद

रीवा: Insert Stick on Ladies Private Part शहर के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल जमीन विवाद को लेकर जेठ-जेठानी और बहू के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित जेठ-जेठानी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Insert Stick on Ladies Private Part मिली जानकारी के अनुसार जेठ-जेठानी और महिला के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज भी इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच मामला खत्म करवाने की पहले भी कई बार कोशिश की है, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े हुए हैं।
वहीं, आज हुई बहस के दौरान जेठ-जेठानी के गुस्से की सीमा पार हो गई और उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। वहीं, पीड़िता ने जेठ-जेठानी की बेटी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।