Today News and LIVE Update 29 March 2025: सुकमा में जवानों ने मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को किया ढेर, आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरे पर, जानें देशभर की बड़ी खबरें

मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को किया ढेर
Today News and LIVE Update 29 March 2025: माओवादी संगठन को 30 नक्सलियों के मारे जाने के गम से अभी उभर भी नहीं पाए है कि एक बार फिर नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है। सुकमा में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों ने 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है जिसे जवानों ने घेर दिया है। DRG और CRPF जवानों की सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में अब तक 15 से 20 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है। हालांकि अब तक कितने माओवादियों के शव बरामद हुई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि जंगलों में अभी भी बड़ी संख्या में जवान मौजूद है और सुकमा एसपी किरण चौहान इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
Today News and LIVE Update 29 March 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2025 (BSEB 10th Result 2025) 29 मार्च, शनिवार को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। यह परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों matricbiharboard.com और matricresult2025.com पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट चेक करने के बाद, वेबसाइट पर डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें। मार्कशीट का PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। यह मार्कशीट अस्थायी प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करेगी। आधिकारिक मार्कशीट बोर्ड द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
Today News and LIVE Update 29 March 2025: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक अहम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। सीएम मोहन सुबह 9:55 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे जहां वह पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी के विभिन्न मुद्दों और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर 2:40 बजे सीएम मोहन यादव नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वह एक महत्वपूर्ण स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह ग्वालियर क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाम 7:55 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 8:10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात 8:10 बजे भोपाल में स्थित अटल पथ तात्याटोपे नगर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सीएम मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे और कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।