Uncategorized

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च में ही तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, राजधानी समेत इन जिलों में बढ़ रहा प्रकोप, मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी

CG Weather Update/ Image Credit: IBC24 File Photo

रायपुर: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के महीने में ही प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग भीषण गर्मी के चलते घर से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को घर से ना निकलने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: BCCI Coach Application Form: BCCI ने कोच के लिए मंगवाए आवेदन, ऐसी योग्यता वालों का होगा चयन, देखिए पूरी डिटेल

रायपुर समेत इन जिलों में पड़ रहा गर्मी का प्रकोप

CG Weather Update: बात छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के तापमान की बात की जाए, तो प्रदेश की राजधानी रायपुर में 40.6, बिलासपुर में 40.3 डिग्री, माना में 39.5, जगदलपुर और पेंड्रा में 38.4, अंबिकापुर में 37.2 तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने जनता को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हाइड्रेटेड रहने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button