दुर्ग में DSP के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, युवती ने लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

दुर्ग: Rape case registered against DSP in Durg, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पर अजाक थाना DSP के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अजाक थाना DSP विनोद मिंज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक युवती ने DSP पर मामला दर्ज कराया है। युवती के अनुसार शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था। पद्मभनाभपुर थाना ने यह कार्रवाई की है। DSP विनोद मिंज शादी शुदा और 2 बच्चों का बाप है।
दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि डीएसपी ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए, साथ ही मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
read more: आस्था भी अर्थव्यवस्था और आजीविका का आधार बन सकती है: मुख्यमंत्री योगी
Rape case registered against DSP in Durg, वहीं युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज किया है और मामले की जांच में लगी है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई, धीरे-धीरे दोनों के बीच परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया, युवती डीएसपी के झांसे में आ गई। युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने शादी से इनकार कर दिया।
read more: फटाफट समान पहुंचाने वाली इकाइयों का बढ़ रहा प्रभाव, ई-किराना ऑर्डर में हासिल किया दो-तिहाई हिस्सा
पहले से शादी शुदा है डीएसपी, दो बच्चे भी
युवती के अनुसार डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार-बार शादी का प्रलोभन देता रहा। युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।