Uncategorized

सतीश समर्थ अब दुर्ग लोकसभा मीडिया प्रभारी का संभालेंगे दायित्व

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सुश्री सरोज पांडेय की अनुशंसा पर की गई है। श्री समर्थ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री पांडेय के आवास जाकर सौजन्य भेंट की, तो उन्हे दुर्ग लोकसभा मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति की जानकारी मिली। इस दौरान दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी व दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर भी मौजूद थी। युवा भाजपा नेता सतीश समर्थ को दुर्ग लोकसभा मीडिया प्रभारी बनाए जाने का भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया है और राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री सुश्री पांडेय के प्रति आभार जताया है। श्री समर्थ ने दुर्ग जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रहते हुए पार्टी के कार्यो एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। जिसके चलते उन्हे दुर्ग लोकसभा मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button