छत्तीसगढ़

थाना चकरभाठा/चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला को किया गिरफ्तार।

थाना चकरभाठा/चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला को किया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
महिला का कब्जे से बिक्री करने हेतु रखे 42 पांव पॉलीथिन में रखे 10.5 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त।
नाम आरोपिया – रमला बंजारे पति स्व घनश्याम बंजारे उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नागरडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

ग्राम नागरडीह में एक महिला द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में तत्काल थाना चकरभाठा से स्टाफ रवाना कर महिला के घर को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। महिला के कब्जे से 42 पाव प्लास्टिक पन्नी में भरा हुआ 10.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अनुसार कार्यवाही कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम कुमार साहू, प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह, आरक्षक सुधीर कश्यप, योगेंद्र खूंटे, रामकुमार बघेल, मनीष साहू एवं महिला आरक्षक गोपालिनी साहू, प्रियंका सिंह, आशा साहू का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button