Uncategorized

Bihar Board 12th Result 2025 : आज जारी होगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर अपना परिणाम देख सकेंगे छात्र

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE | Image Source | IBC24

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 12वीं बोर्ड (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करने जा रही है। परीक्षा परिणाम दोपहर 1:15 बजे जारी किए जाएंगे। यह घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की जाएगी, जिसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस० सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे। इस साल परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के 1677 केंद्रों पर किया गया था। छात्र लंबे समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है।

Read More : Scindia on Stress Management: एक खुशहाल जीवन के लिए स्ट्रेस फ्री लाइफ जरूरी.. स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्सपर्ट के रूप में दिखे सिंधिया, कॉलेज छात्राओं से की ये अपील

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE:  छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:
  • http://www.interresult2025.com
  • https://interbiharboard.com
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

Read More :  Salary and Allowance Hike Notification: बढ़ गया वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्तों का पेंशन.. संसदीय कार्य मंत्रालय ने जारी किया अधिसूचना, आप भी देखें

रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE:  पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 27 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे, लेकिन अब आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, रिजल्ट 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 5 अप्रैल 2025 को जारी होने की संभावना है।

Read More : Eid 2025 Latest Mehndi Designs: इस ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, खूबसूरती पर लगाएंगे चार चांद

छात्रों के लिए जरूरी सुझाव

  • रिजल्ट चेक करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है।
  • यदि वेबसाइट स्लो हो तो घबराने की जरूरत नहीं, कुछ देर बाद फिर से प्रयास करें।
  • अपने रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button