स्वास्थ्य/ शिक्षा

भीषण गर्मी में भी 15 दिन तक खराब नहीं होगी ये चटनी, रोटी-चावल सबका बढ़ा देती स्वाद!

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और निमाड़ क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में एक खास चटनी बनाई जाती है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. कच्ची कैरी और पुदीने से बनने वाली यह चटनी खट्टी-मीठी होती है और लंबे समय तक खराब नहीं होती. स्थानीय महिलाएं इसे पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर बनाती हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि यह चटनी 10 से 15 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखी जा सकती है. जानिए निमाड़ की इस फेमस चटनी को घर पर बनाने का आसान तरीका.मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और निमाड़ क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में एक खास चटनी बनाई जाती है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. कच्ची कैरी और पुदीने से बनने वाली यह चटनी खट्टी-मीठी होती है और लंबे समय तक खराब नहीं होती. स्थानीय महिलाएं इसे पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर बनाती हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि यह चटनी 10 से 15 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखी जा सकती है. जानिए निमाड़ की इस फेमस चटनी को घर पर बनाने का आसान तरीका.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और निमाड़ इलाके में गर्मियों के दिनों में एक खास तरह की चटनी बनाई जाती है, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. गर्मी के मौसम में लोग इसे खास तौर पर अपने भोजन के साथ खाते हैं. यह चटनी कच्ची कैरी, पुदीना, हरी मिर्च और मसालों से तैयार की जाती है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है.

खास बात यह है कि यह चटनी एक-दो दिन नहीं बल्कि करीब 10 से 15 दिन तक खराब नहीं होती. इसलिए गर्मियों में लोग इसे बनाकर फ्रिज में रख लेते हैं और रोजाना खाने के साथ इस्तेमाल करते हैं.

जब इस बारे में फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ क्षेत्र में यह चटनी बहुत फेमस है. गर्मियों के दिनों में लगभग हर घर में यह चटनी बनाई जाती है.

उनका कहना है कि यह चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक भी देती है. इसलिए लोग गर्मी के मौसम में इसे खास तौर पर पसंद करते हैं. फूलाबाई बताती हैं कि इसे मिक्सर में भी बनाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे सिलबट्टे पर पीसा जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

ऐसे तैयार करें कैरी-पुदीना की चटनी
अगर आप भी घर पर निमाड़ की यह खास चटनी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान चीजों की जरूरत होती है. सबसे पहले बाजार से करीब 500 ग्राम कच्ची कैरी और दो गड्डी पुदीना ले आएं. पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह साफ करके अलग कर लें. इसके बाद कैरी को भी धोकर काट लें.

अब मिक्सर में कैरी और पुदीना डालें और इसमें लगभग 100 ग्राम हरी मिर्च, 20 ग्राम भुना हुआ जीरा, 50 ग्राम काला नमक, स्वादानुसार नमक, करीब 100 ग्राम गुड़. इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें. अगर चाहें तो इन्हें पारंपरिक तरीके से पत्थर के सिलबट्टे पर भी पीस सकते हैं, जिससे चटनी का स्वाद और ज्यादा लाजवाब हो जाता है.

15 दिन तक रहती है सुरक्षित
फूलाबाई बताती हैं कि तैयार होने के बाद इस चटनी को फ्रिज में रखकर करीब 10 से 15 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. यह चटनी खासकर दोपहर के खाने के साथ बहुत अच्छी लगती है. गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है. यही वजह है कि निमाड़ इलाके में यह चटनी लंबे समय से लोगों के खाने का अहम हिस्सा बनी हुई है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button