छत्तीसगढ़

दुर्घटना में डोंगरगढ़ नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक सन्नी यादव की मौत

दुर्घटना में डोंगरगढ़ नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक सन्नी यादव की मौत

देवेन्द्र गोरले सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- डोंगरगढ़- 5 दिसम्बर की शाम वाहन दुर्घटना में डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक सन्नी यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सन्नी यादव एवं उनके तीन साथी जिसमें नगर पालिका में पदस्थ चपरासी राजकुमार, शैलेष यादव व राजेन्द्र शामिल हैं

 

डोंगरगढ़ से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित डंगबोरा जलाशय पिकनिक मनाने गए थे और शाम को वापस लौटते समय जलाशय से कुछ दूर निकलते ही मोड़ में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और गहरे गड्ढे में गिर गया जिससे सन्नी यादव को सिर पर गंभीर चोंट आई जिससे डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते मे

 

उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में सन्नी पिता स्व. महावीर यादव उम्र 32 वर्ष निवासी महावीरपारा, राजकुमार पिता स्व. नन्दू उम्र 28 वर्ष निवासी भीमनगर, शैलेष यादव पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष और राजेंद्र पिता पुनाराम सहारे उम्र 59 वर्ष जो पूर्व पार्षद मुकेश सहारे के पिता है सवार थे जिसमें से सन्नी यादव की मौत हो गई है और शेष तीनों को मामूली चोटें आईं हैं जिनका उपचार मोहारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

खबर लगते ही अस्पताल में उमड़ी भीड़- इधर सन्नी यादव की मौत की खबर डोंगरगढ़ शहर में आग की तरह फैल गई और डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगो की भीड़ उमड़ गई चूंकि सन्नी यादव एक मिलनसार व्यक्तिव के थे और नगर पालिका में पदस्थ थे इसलिए सभी से उनके अच्छे सम्बंध थे इसलिए खबर लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में लोगो का जमावड़ा लग गया। नगर पालिका स्टॉफ सहित उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए शव घर भेज दिया गया है जो सुबह होगा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button