Uncategorized

Ashleel Dance Video: होली के मौके पर सरकारी दफ्तर में परोसी गई अश्लीलता! डांसर के साथ ऐसी हरकत करते दिखे प्रखंड प्रमुख पति, वीडियो वायरल

Ashleel Dance Video | Source : IBC24 Create Pictures

छपरा। Ashleel Dance Video: आज पूरे देश में होली की धूम देखी जा रही है तो वहीं बिहार के छपरा सारण से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां मिलन समारोह के दौरान सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस किया गया। इतना ही नहीं इस वीडियो में कई अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। जो लड़कियों के साथ थिरक रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

read more: Rewa Accident Breaking News: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस 

बता दें कि होली के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से श्लीलता और द्विअर्थी गीतों पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन कर ​एक सरकारी कार्यालय में इस तरह की हरकत हर कोई को हैरान कर रही है। गड़खा प्रखंड कार्यालय से वायरल वीडियो इसका प्रमाण दे रहा है। बुधवार को गड़खा थाना में थानाध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सौहार्दपूर्ण और अश्लील मुक्त होली मनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी में विमर्श हुआ था। लेकिन बावजूद इसके यहां सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस हुआ।

महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत

बता दें कि बीडीओ और अंचल ऑफिस के बाहर नर्तकियों की ओर से गीत संगीत कार्यक्रम चलाया गया। वहीं कुछ देर बाद नर्तकियों को प्रखंड पर मुख्य कार्यालय में बुलाकर नृत्य कराया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख पति हरेंद्र महतो महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते नजर आये। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि पदाधिकारी और थाना प्रभारी के शह पर ही ऐस अश्लील कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय में किया गया है।

Related Articles

Back to top button