छत्तीसगढ़

रोमांचक मैच में आर्थिक सांख्यिकी की टीम 9 रन से विजयी रही

रोमांचक मैच में आर्थिक सांख्यिकी की टीम 9 रन से विजयी रही सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ संचालनलयिन (विभागाध्यक्ष) शासकीय

कर्मचारी संघ, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा इंद्रावती भवन क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के पहले मैच आदिम जाति विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बीच हुआ बेहद ही रोमांच से भरपूर मैच में आदिम जाति विभाग

 

विजयी हुयी। दूसरे मैच आर्थिक एवम सांख्यिकी विभाग और महिला बाल विकास के बीच हुआ जिसमें आर्थिक सांख्यिकीय की टीम ने रोमांचक मैच में 9 रन से विजयी रही। दोनो ही टीम ने अंतिम 16 में जगह बनाई। डॉ जितेंद्र ठाकुर एवम नवीन अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट मैच

खेलने और देखने के लिए कर्मचारी- अधिकारियों में जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट में मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डेरा भाग लिया गया है। 2 महिलाओं की टीम भी आई है जिनका मैच भी कराया जाएगा। प्लेयर को मैन ऑफ द मैच रामसागर कोशले के द्वारा टाकेश ठाकुट को प्रदान किया गया। दूसरे मैच में मैन

 

ऑफ द मैच सुरेश मन्ना डे रहे। सी एल शर्मा, रामसागर कोशले, नवीन अग्रवाल, पी आर ठाकुर, आर के अटले, पी आर अहीर, टाकेश ठाकुर, जयंत यादव, राजेश वरकड़े, सुनील भूमरकर, देवाशीष दास, अल्पना दाऊ, शरद शरदार, पुरुषोत्तमदास पमनानी एवम अन्य पदाधिकारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button