Uncategorized

Raipur News: राजधानी में होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, जैन समुदाय के लोगों को वेज की जगह परोसा चिकन सूप, बनी विवाद की स्थिति

रायपुरः Raipur News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शाकाहारी लोगों को चिकन सूप परोस दिया गया। जिन लोगों को चिकन सूप परोसा गया वे सभी जैन समुदाय के हैं। घटना के बाद हंगामा हो गया। पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के होटल ट्राईटन का है।

Read More : International Masters League: युवराज और रायडू का ‘तूफान’, गेंदबाजी में बिन्नी का कहर, रोमांचक मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज को इतने रनों से दी शिकस्त

Raipur News मिली जानकारी के अनुसार जैन समुदाय के लोगों ने होटल ट्राईटन एक इवेंट रखा था। इसमें बफे लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें चिकन सूप परोसा गया। हैरानी की बात तो यह है कि परोसे गए चिकन सूप में वेज का टैग लगा हुआ था। लोगों को खाने के वक्त संदेह हुआ कि यह नानवेज है। प्रबंधन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। जैन समाज के लोगों को आरोप है कि इस मामले में होटल प्रबंधन अडियल रवैया अपनाता रहा। वो अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button