Kharmas 2025 March : कब से शुरू हो रहा है खरमास या मलमास? जाने सही तिथि और खरमास में क्यों नहीं किये जाते कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य?

Kharmas 2025 March : हिंदू पंचांग के मुताबिक, जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास का महीना शुरू होता है। इस महीने को मलमास भी कहा जाता है। खरमास में शुभ-मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। इस बार 14 मार्च 2025 को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तभी से एक माह के लिए खरमास आरंभ हो जाएगा।
सूर्य प्रत्येक राशि में १ महीने रहते हैं और उसे सौरमास कहा जाता है। 12 राशियों के आधार पर १२ मास या महीना भी होता है। राशियों के स्वामी इस प्रकार हैं :
मेष और वृश्चिक – मंगल।
वृष और तुला – शुक्र।
मिथुन और कन्या – बुध।
कर्क – चंद्र।
सिंह – सूर्य।
धनु और मीन – गुरु।
मकर और कुम्भ – शनि।
Kharmas 2025 March
धनु और मीन गुरु की राशि है। गुरु की राशि अर्थात् धनु और मीन में जब सूर्य रहते हैं तो वह मास खरमास कहलाता है। जब सूर्य धनु राशि में हों तो पौष मास होता है। जब सूर्य मीन राशि में हों तो पौष मास होता है। अर्थात पौष व चैत्र दोनों सौरमास खरमास कहलाता है। अन्य प्रचलित कथा के अनुसार इस महीने सूर्य के रथ में खर (गधा) जुड़ा रहता है। क्योंकी थका हुआ घोड़ा विश्राम करता है। चूंकि सूर्य के रथ को खर खींचता है इसलिए इस मास को खर-मास कहते हैं। गुरु गृह में होने से सूर्य का तेज मंद हो जाता है। समस्त सृष्टि, जीवन, के मुख्य आधार सूर्य ही हैं। समस्त शुभ/मांगलिक कार्यों का सम्पादन भी सूर्य की स्थिति के आधार पर ही किया जाता है अतः जब सूर्य मंद होते हैं तो किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य निषिद्ध हो जाता है।
Kharmas 2025 March : क्यों नहीं होता है खरमास में कोई भी शुभ कार्य
हमारे सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य के लिए बृहस्पति, जिसे देव गुरु के नाम से भी जाना जाता है। इस राशि में किये कार्य अत्यंत शुभ एवं लाभदायी होते है। खरमास में सूर्य देवता बृहस्पति राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करता है, इसको धनु संक्रांति भी कहते है, धनु राशि में लगते ही सूर्य का तेज पृथ्वी पर कम हो जाता है, जिसके चलते कोई भी सुबह कार्य करना वर्जित माना जाता है। अगर आप तब भी करते है तो उसका शत प्रतिशत लाभ मिलने की संभावना कम हो जाती है।
Kharmas 2025 March
इस बार खरमास में होली, नवरात्री आदि त्यौहार पड़ रहे है, चलिए जानते है की आपको खरमास के लगने पर कौन-कौन से शुभ कार्यों को नहीं करना है और अगर आपने कुछ प्लान्स पहले से प्लान बना रखे थे तो उन पर भी आपको एक महीने के लिए पूर्ण विराम लगा देना है,
1 – खरमास में बहु बेटियों की विदाई भी नहीं करनी चाहिए अगर वह मायके में है तो ससुराल ना जाए और ससुराल है तो मायके ना जाए।
2 – वाहन, घर, जमीन, गहने आपको नहीं खरीदने है।
Kharmas 2025 March
3 – कोई मांगलिक कार्य जैसे बच्चे का मुंडन, नामकरण, गृहप्रवेश या घर में कोई पूजा जैसे सत्यनारायण की पूजा, देवी जागरण इत्यादि जैसे शुभ कार्य आपको नहीं करने है।
4 – आपको नए कपड़ों, जूते चप्पलों की भी खरीदारी नहीं करनी है, अगर आपके पास नए कपडे पहले से रखे भी जो आने अभी तक पहन के देखे नहीं है तो उनको भी खरमास में न पहने।
5 – कोई भी विवाह सम्बन्धी, चाहे रिश्ता पक्का करना या देखने दिखाने का कार्य आपको नहीं करना है।
6 – कोई भी करियर सम्बन्धी नई नौकरी, या कोई भी नया बिज़नेस आपको इस समय शुरू नहीं करना है।
———–
Read more : यहाँ पढ़ें और सुनें