International Women’s Day 2025: महिला दिवस पर 50 महिलाओं ने लिया अंग दान का संकल्प, देह दान का आवेदन देकर कह दी ये बड़ी बात

अंबिकापुर: Ambikapur News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में 50 महिलाओं ने अंगदान और देहदान का संकल्प लिया। यह पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने के उद्देश्य से की गई। विभिन्न वर्गों की इन महिलाओं ने स्वेच्छा से देहदान और अंगदान के लिए आवेदन किया और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। International Women’s Day 2025
International Women’s Day 2025: महिला दिवस पर 50 महिलाओं ने अंगदान और देहदान का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की मदद करना है। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने शरीर को दान करने की इच्छा व्यक्त की। महिलाओं ने संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी किसी की जिंदगी रोशन की जा सकती है।
Read More : Aaj Ka Rashifal: बरसेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, जानिए आज का राशिफल
International Women’s Day 2025 : अंगदान को लेकर समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए महिलाओं ने यह सराहनीय पहल की। उन्होंने अन्य लोगों को भी प्रेरित किया कि वे आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनें और अंगदान करके जरूरतमंदों को जीवनदान दें। एक अंगदाता 8 लोगों की जान बचा सकता है। भारत में हर साल लाखों मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ती है, लेकिन दाताओं की कमी के कारण वे समय पर उपचार नहीं पा पाते।