Karthikeya-Amanat Wedding: शादी के बंधन में बंधे कार्तिकेय-अमानत! शिवराज सिंह ने वर-वधु को मंडप में दिलाया आठवां वचन, जानें क्या कहा ऐसा

भोपाल। Karthikeya-Amanat Wedding: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय और उद्योगपति अनुपम बंसल की बेटी अमानत शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस में हुई। तीन दिन से चल रहे इस जलसे में कई वीवीआईपी मेहमान भी शामिल हुए। इतना ही नहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलावा कई राज्यों कें राजनेता भी शामिल हुए। इस दौरान शिवराज सिंह और पत्नी साधना सिंह अपने बेटे की शादी में जमकर थिरके। शादी के दौरान हुए जलसे में शिवराज साधना का डांस,बेटे कुणाल और कार्तिकेय का डांस लोगो ने खूब पसंद किया।
शिवराज ने वर-वधु को दिलाया आंठवा वचन
बता दें कि कार्तिकेय और अमानत की शादी के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने दोनों को आंठवा वचन भी दिलाया। कार्तिकेय और अमानत को आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का वचन दिलाया। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे, इसलिए दोनों बच्चों ने अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य मंगल अवसरों पर पौधरोपण का संकल्प लिया है।
बच्चों, मानव जीवन अमूल्य है, ये लोक के कल्याण के लिए है। लोगों की भलाई के लिए बेहतर कार्य करके इसे सार्थक बनाएं। दोनों परिवारों का मान-सम्मान बढ़ाते हुए औरों के लिए भी जीना है और पर्यावरण उसका एक साकार स्वरूप है। खूब आशीर्वाद और शुभकामनाएं!
कार्तिकेय और अमानत को आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का वचन दिलाया। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे, इसलिए दोनों बच्चों ने अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य मंगल अवसरों पर पौधरोपण का संकल्प लिया है।
बच्चों, मानव जीवन अमूल्य है, ये लोक के कल्याण के लिए है।… pic.twitter.com/lqKzonX82s
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 7, 2025
पुत्र-बहू ने मामा को दी ‘रामचरितमानस’
शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मंगलवार को जोधपुर पहुंचे थे। दो दिन से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की धूम मची हुई है। मंगलवार देर रात शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने साथ मिलकर उम्मेद भवन पैलेस में डिनर किया। ये आयोजन शिवराज सिंह के जन्मदिन का था। शिवराज ने अपना बर्थ डे केक काटा। इस दौरान अमानत और कार्तिकेय ने शिवराज सिंह को श्रीरामचरितमानस भेंट की। इस उपहार से के शिवराज बहुत प्रसन्न हुए। बुधवार रात को संगीत समारोह में शिवराज सिंह ने पत्नी के साथ डांस किया। परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी इस शाही शादी के समारोह में जमकर मस्ती कर रहे हैं। उम्मेद पैलेस में दिन में मेहंदी की रस्म हुई।
शादी में शामिल हुए दिग्गज नेता
शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की बारात में कई वीवीआईपी शामिल हुए, जिसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई पूर्व मंत्री और विधायक बारात में शामिल हुए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज सिंह चौहान के साथ बारात में नाचते हुए दिखाई दिए।