छत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी ने ली मल्हार महोत्सव के संबंध में बैठकलंबे अरसे के बाद फिर से शुरू होगा महोत्सव

कलेक्टर-एसपी ने ली मल्हार महोत्सव के संबंध में बैठक
लंबे अरसे के बाद फिर से शुरू होगा महोत्सव

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 4 मार्च 2025/कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने आज मल्हार महोत्सव के संबंध में बैठक ली। यह बैठक नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। 06 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद फिर से मल्हार महोत्सव होगा। आखिरी बार वर्ष 2018 में यह महोत्सव हुआ था। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैवर्त, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, समिति के सदस्य, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्यों से महोत्सव के स्वरूप को लेकर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को स्थानीय स्तर पर बैठक कर विस्तार से महोत्सव की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मल्हार महोत्सव फिर से शुरू करने की घोषणा की गई थी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button