दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय बिलासपुर में उपलब्ध कराई गई मॉड्यूलर कोल्ड रूम, कंप्यूटर, प्रिन्टर एवं चेयर की सुविधा |मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय बिलासपुर में उपलब्ध कराई गई मॉड्यूलर कोल्ड रूम, कंप्यूटर, प्रिन्टर एवं चेयर की सुविधा |
मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ |
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर – 04 मार्च 2025/ मंडल सेक्रो बिलासपुर रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है | सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है | जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निः शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है |
इसी क्रम में सेक्रो बिलासपुर मंडल द्वारा आज सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल बिलासपुर में मेडिकल स्टोर रूम के लिए मॉड्यूलर कोल्ड रूम एवं आयुर्वेद स्पेशलिटी क्लीनिक में कंप्यूटर, प्रिन्टर एवं चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिसका विधिवत उद्घाटन श्रीमती भगवती खोईवाल अध्यक्षा सेक्रो बिलासपुर मंडल के करकमलों से फ़ीता काट कर किया गया।
चिकित्सालय में मरीजों के लिए उपलब्ध सभी दवाइयों और टीकों को सुरक्षित और ठंडे तापमान में रखने के लिए मॉड्यूलर कोल्ड रूम बेहद जरूरी एवं महत्त्वपूर्ण होता है इससे दवाइयों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहती है जो कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोगियों की बेहतर इलाज एवं रोकथाम सुनिश्चिता में मदद प्रदान करता है एवं यह ऊर्जा बचत में भी अत्यंत लाभकारी होता है ।
इस कर्मचारी हितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये श्रीमती भगवती खोईवाल अध्यक्षा सेक्रो बिलासपुर मंडल तथा सदस्याओं का आभार व्यक्त किया गया |
इस अवसर पर मंडल सेक्रो की सचिव श्रीमती शिप्रा पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकियार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शांतिपूर्ति, डॉ सुमित प्रकाश, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ एस एल मेथ्युस सहित मंडल चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।