Uncategorized

CG Bijapur Naxal News: नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, पूर्व विधायक के छोटे ससुर को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

CG Bijapur Naxal News

सुकमा: CG Bijapur Naxal News बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए।

Read More: Chhattisgarh Ki Baat: ‘GATI’ वाले बजट से होगी प्रदेश की प्रगति!.. कांग्रेस ने बताई ‘दुर्गति’, बजट पर क्या है सियासतदानों की राय, देखें

CG Bijapur Naxal News वहीं कुछ जगहों पर नक्सली ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बीती रात वारदात को अंजाम दिया है।

Read More: Face to Face Madhya Pradesh: लाडली की गुहार.. इज्जत तार-तार और कितनी बार? मध्यप्रदेश में रेप और क्राइम से उठने लगे गंभीर सवाल

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ की है। मृतक बुजुर्ग पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे। हालांकि नक्सलियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इधर हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Read More: Government Employees Strike News : सरकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, आज मंत्रालय के बाहर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का करेंगे पाठ, जानें क्या है इनकी मांगें

मृतक की पहचान 65 साल के कलमू हिड़मा के रूप में की गई है, जो पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे। पुलिस के मुताबिक, हिड़मा थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

 

Related Articles

Back to top button