Uncategorized

Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल

Weather Update Today, image source: ibc24 file

पटना: Weather Update Today देशभर में ठंड की विदाई होने के बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में गर्मी की दस्तक के बाद तापमान इस कदर बढ़ गया है कि लोग परेशान हो गए हैं। वहीं बिहार में प्री मानसून का सीजन शुरू होते ही मौसम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

Read More: Chhattisgarh Ki Baat: ‘GATI’ वाले बजट से होगी प्रदेश की प्रगति!.. कांग्रेस ने बताई ‘दुर्गति’, बजट पर क्या है सियासतदानों की राय, देखें

Weather Update Today मौस​म विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौस​म विभाग के अनुसार 09 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट और बारिश का आसार है। 08 और 09 मार्च को दक्षिण बिहार के जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

Read More: Face to Face Madhya Pradesh: लाडली की गुहार.. इज्जत तार-तार और कितनी बार? मध्यप्रदेश में रेप और क्राइम से उठने लगे गंभीर सवाल

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 04 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप देखने को मिलेगी। इस वजह से गर्मी महसूस होगी। दोपहर के दौरान बहुत तेज गति की हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। 5 मार्च से राज्य में दिन एवं रात के तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना है। आज अधिकांश जिलों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button