Uncategorized

Holi Special Train List 2025: होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी… रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Holi Special Train List| Photo Credit: IBC24 File Image

भोपाल : Holi Special Train List 2025: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने कई शहरों में होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे–दानापुर–पुणे होली विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहराव के साथ अपने गंतव्य तक जाएगी।

Read More : CG Mein Sharab ke Rate: हर बोतल पर 40 से लेकर 3 हजार रुपये तक घटेंगे दाम.. साय सरकार के फैसले से जानें क्या होगा कीमतों पर असर

01481 पुणे–दानापुर होली विशेष ट्रेन (03 ट्रिप)

  • रवानगी: 10 मार्च 2025, 14 मार्च 2025 और 17 मार्च 2025
  • प्रस्थान: पुणे स्टेशन से रात 19:55 बजे
  • इटारसी आगमन: अगले दिन सुबह 11:15 बजे
  • गंतव्य आगमन: तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे दानापुर स्टेशन

Read More : Today News and LIVE Update 03 March 2025: आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट.. खुलेगा वित्त मंत्री का पिटारा, गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 97वें ऑस्कर अवॉर्ड का हुआ ऐलान, सीएम मोहन जाएंगे कुबेरेश्वर धाम, जानें देशभर की बड़ी खबरें

01482 दानापुर–पुणे होली विशेष ट्रेन (03 ट्रिप)

  • रवानगी: 12 मार्च 2025, 16 मार्च 2025 और 20 मार्च 2025
  • प्रस्थान: दानापुर स्टेशन से सुबह 06:45 बजे
  • इटारसी आगमन: अगले दिन रात 01:50 बजे
  • गंतव्य आगमन: दोपहर 17:35 बजे पुणे स्टेशन

Read More : CG Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? बजट में ये बड़े ऐलान कर सकते हैं वित्त मंत्री ओपी चौधरी

ट्रेन के ठहराव वाले प्रमुख स्टेशन

Holi Special Train List 2025: ये होली स्पेशल ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जिसमे पुणे जंक्शन, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button