Yati Narsinghanand Giri Controversial Statement: ‘अपना अस्तित्व बचाने के लिए ISIS जैसा संगठन बनाए हिंदू’, यति नरसिंहानंद गिरी ने फिर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली: Yati Narsinghanand Giri Controversial Statement: धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। इस बयान के सामने आने के बाद से ही हर तरफ हड़कंप मच गया है। इस बार यति नरसिंहानंद गिरी ने एक वीडियो जारी कर हिंदुओं से अपनी रक्षा के लिए कुछ अलग अंदाज में खास अपील की है।
यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान
Yati Narsinghanand Giri Controversial Statement: वीडियो में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने मुराद नगर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, हिन्दुओं को पहले मुस्लिमों ने पीटा, इसके बाद पुलिस ने पीटा। इसके बाद उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया गया। ऐसे में हिंदुओं से उनकी अपील है कि वे अपना धर्म, परिवार और अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट हो जाये और जरूत पड़ने पर हथियार उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हिंदुओं को ऐसा संगठन बनाना चाहिए जैसा मुसलमान ISIS बनाते हैं।
जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा–
“हिंदुओं अपना धर्म, अपना परिवार, अपना अस्तित्व बचाने के लिए खड़े हो जाओ। हथियार उठाओ। जरूरत पड़ने पर अपना ऐसा संगठन बनाओ, जैसा मुसलमान बनाते हैं ISIS जैसा” pic.twitter.com/pmcIaoOSck
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 2, 2025
लोगों ने की कार्रवाई करने की मांग
Yati Narsinghanand Giri Controversial Statement: महामंडलेश्वर यति के इस बयान का देश में विरोध होना शुरू हो गया। हर बार की तरह लोगों की मांग है कि महामंडलेश्वर यति के इस तरह के बयान को लेकर देश में माहौल बिगड़ सकता है। इसके लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।