Jharkhand Islamic State? रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों की शाम 4 बजे हो जाएगी छुट्टी, आदेश जारी, भाजपा सांसद बोले- वक्त आ गया इस्लामिक राज्य घोषित करने का

नई दिल्ली: Jharkhand Islamic State? रमजान के पवित्र महीने की आज से शुरुआत हो चुकी है और मुसलमानों ने आज से रोजे की शुरुआत कर दी है। रमजान के महीने के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया है जिसे लेकर सियासी गलियारे में बवाल मच सकता है। सोरेन सरकार के इस फैसले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए हैं।
Read More: Rajgarh News : सागौन की अवैध तस्करी करने वाले पर कार्रवाई
Jharkhand Islamic State? दरअसल सरकार की ओर से एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि रमजान के दौरान हर दिन शाम चार बजे से मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस छोड़ने की अनुमति होगी। इसके अलावा रमजान माह के दौरान हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की विशेष अनुमति होगी। बता दें आदेश में राज्यपाल और संयुक्त सचिव के हवाले से जारी किया गया है।
Read More: Harda News : इंदौर-बैतूल NH पर शराब से भरे ट्रक को पकड़ा
इस आदेश को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि “झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ।”
Read More: Korba News : युवक पर पुरानी रंजीश को लेकर चाकू और शराब की बोतल से किया हमला
बता दें 2 मार्च यानी आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। रमजान साल का नौवां महीना होता है। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का खास महत्व होता है। इस महीने इस्लाम धर्म के लोग पूरी शिद्दत से खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। प्रत्येक दिन रोजा रखने वाले मुसलमान रमजान के आखिरी दिन अल्ला का शक्रिया अदा करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं।
Read More: Guna News: नेशनल हाइवे पर दुल्हन का अपहरण, दूल्हे पर किया जानलेवा हमला
झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ pic.twitter.com/DSoUewuxqN
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 2, 2025