छत्तीसगढ़

नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायकों की मौजूदगी में ली शपथ

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 28 फरवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 – 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button