AAP Office Closed: दिल्ली में मिली हार के बाद AAP की हालत खराब.. पार्टी कार्यालय में लटका ताला, 2 महीने से नहीं भरा किराया

भोपाल। AAP Office Closed: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई है। तो वहीं बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से विहिन कर दिया है। हालही में हुए विधानसभा चुनाव में आप को दिल्ली में करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ही नहीं गुजरात, हरियाणा में भी आप को शिकस्त मिली है। अब इसका असर एमपी में साफतौर से देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में आप के पार्टी कार्यालय में ताला लग चुका है। बता दें कि एमपी आप कार्यालय का पचास हजार रुपए का किराया बाकी है। 2 महीना से किराया नहीं देने से मकान मालिक ने ऑफिस में ताला लगा दिया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस की है। वहीं कांग्रेस के लिए ये चुनाव भी संकट भरा रहा। कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीत पाने में नाकाम रही। हालांकि, इस बार पार्टी के वोट फीसदी में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस ने इस चुनाव में 6.34 फीसदी वोट हासिल किए हैं। इससे पहले 2020 में पार्टी को महज 4.3 फीसदी वोट मिले थे।