Uncategorized

Rahul Gandhi Mahakumbh Controversy: ‘जनेऊ पहनकर खुद को हिंदू कहते जरूर हैं, परंतु धर्म का पालन नहीं करते..’ राहुल गांधी के महाकुंभ में नहीं जाने पर बीजेपी का तंज

Rahul Gandhi Mahakumbh Controversy| Photo Credit: IBC24

Rahul Gandhi Mahakumbh Controversy: भोपाल। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गो गया है। वहीं, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए अभी भी श्रद्धालुओं का आना जारी है। 45 दिवसीय इस धार्मिक समागम में लगभग 66 करोड़ सनातनियों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाकुंभ में ना जाने पर सियासत अब भी जारी है। मंत्री विश्वास सारंग और  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर जमकतर निशाना साधा है।

Read More: Rail Connectivity Indore Mumbai: अब मुंबई आना-जाना होगा और आसान, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण को मिली मंजूरी 

मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि, 45 दिनों में 66 करोड़ सनातनियों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, लेकिन राहुल गांधी और नेहरू परिवार नहीं पहुंचा। राहुल गांधी और नेहरू परिवार हिन्दू धर्म का पालन नहीं करते। राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर खुद को हिंदू कहते जरूर हैं, परंतु हिन्दू धर्म का पालन नहीं करते। मंत्री सारंग ने कहा कि, राहुल गांधी महाकुंभ में इसीलिए नहीं गये क्योंकि उन्हें इटली से आदेश नहीं मिला। राहुल गांधी और नेहरू परिवार हिन्दू विरोधी है। केवल चुनाव के समय वोट के लिए इन्हें हिन्दू धर्म याद आता है।

Read More: MP 10th Board Exam 2025: दांव पर 10वीं के छात्रों का भविष्य.. समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, एग्जाम सेंटर के बाहर कांटा बवाल 

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी न असली हिंदू है और न ही असली गांधी। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी नकली गांधी परिवार है। यह असली हिंदू परिवार ही नहीं है। यह चुनावी हिंदू है। इसलिए सनातनियों, हिंदुस्तान के हिंदू इनसे सावधान रहना। जब वोट लेना होगा तो गंगा भी जाएंगे, मंदिर भी जाएंगे, कोट पर नजेऊ भी पहनेंगे। ये नकली हिन्दू राम मंदिर भी नहीं गए।

Read More: Terror threat over Champions Trophy 2025: चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों पर हो सकता है आतंकवादी हमला! पाकिस्तान की हार ​के बाद ISIS चीफ की दस्तक, मैदान में पहुंचकर आतंकी ने इस खिलाड़ी को लगाया गले

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों-युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया।

Related Articles

Back to top button