CG Road Accident News: सीतापुर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए ये निर्देश

अंबिकापुर: CG Road Accident News छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर अब सीएम साय ने दुख जताया है।
CG Road Accident News सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है।
सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।’
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है।
सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 26, 2025