Road Accident In UP: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

प्रतापगढ़: Road Accident In UP उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Road Accident In UP मिली जानकारी के अनुसार, घटना प्रतापगढ़ के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे की है। दरअसल, यहां कार में सवार लोग कुंभ से अयोध्या की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुस गई। पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौकी अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास रात 3 बजे का है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों और को कार में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
आपको बता दें कि सभी लोग झारखंड के रहने वाले हैं। जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वापस लौटते समय सभी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।