24 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (24 february ka mesh rashifal)
आज आपके साथ कुछ अनियोजित घटनाएं घटित हो सकती हैं। इससे बचने का रास्ता निकालें। अच्छे कपड़े पहनें क्योंकि इस अवसर पर आप अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। नए कपड़ों से सकारात्मक ऊर्जा आती है। आप अपने लंबित मुकदमों के संबंध में कानूनी सलाह ले सकते हैं। काम पर तनाव दोगुना हो सकता है, इसलिए अपने कार्यशैली पर ध्यान दें।
आज की सलाह: सुबह उठकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करें और जल चढ़ाएं। दिन काफी अच्छा गुजरेगा
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 1
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (24 february ka vrishabh rashifal)
आज आप खुद को किसी मुश्किल हालात में पा सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। खर्च आज आपका बढ़ सकता है। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना है। किसी नए कार्य के लिए तैयार रहें।
आज की सलाह: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से आपके पुराने कष्ट दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (24 february ka mithun rashifal)
आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन भी आपका काफी खुशहाली भरा बीतेगा। किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। शेयर बाजार में अभी इनवेस्ट करने से बचें न हीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का समय है।
आज की सलाह: शाम के समय तुलसी के पौधे पर दिया जलाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (24 february ka kark rashifal)
आज आप किसी बात को लेकर उदास महसूस कर सकते हैं। लेकिन आपको उदास नहीं रहना है। स्वास्थ्य आपका आज सामान्य रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने से बचें। नौकरी में आज आपको बॉस से तारीफ मिलेगी। पैसा कमाने पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (24 february ka singh rashifal)
आज आप अपने काम को लेकर अपनी पहचान बनाएंगे। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ करियर संबंधित निर्णय आज छात्र ले सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंता आपकी दूर होगी। आप अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। नीले रंग का कपड़ा पहनें।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ खरीदारी करें। नीले रंग का कपड़ा खरीदना आज आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1
कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (24 february ka kanya rashifal)
आज के दिन कन्या राशि वालों का दिन प्यार भरा बीतेगा। अपने जीवन साथी के प्रति समर्पित रहें। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। लंबे समय जिस चीज का इंतजार आपको था आज वह मिल सकता है। करियर में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देन की आवश्यक्ता है।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ अगर यात्रा करने का समय न मिले तो कुछ समय के लिए क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। इससे प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (24 february ka tula rashifal)
आपको आज किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के बीच आज आपकी आत्मीयता बढ़ेगी। आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आज सेहतमंद खाना खाएं नहीं तो आपको पेट संबंधित बीमारी हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय का आनंद लें। अपने कार्यस्थल पर भरपूर समय दें।
आज की सलाह: फाइवर युक्त खाना खाने का प्रयास करें। नहीं तो आपको पेट संबंधित बीमारी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (24 february ka vrishchik rashifal)
आप आज अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके लिए कई बेहतर अवसर सामने आने वाले हैं। छात्रों के लिए आज का दिन पढ़ाई को लेकर काफी अच्छा रहने वाला है। माता-पिता को आज आप गौरवान्वित करेंगे।
आज की सलाह: गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं। इससे आपके परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 21
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (24 february ka dhanu rashifal)
आज आप अपने दिनचर्या के काम पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोगों को आपका काम काफी पसंद आएगा। आपका बॉस भी आपके कामों की तारीफ कर सकता है। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। घर में आपको अच्छा माहौल मिलेगा। कोशिश करें कि आज समय निकालकर परिवार के सदस्यों के साथ बैठें।
आज की सलाह: परिवार के साथ अपनी व्यस्तता के बीच समय निकालकर उपस्थित रहें। परिवार के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 3
मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (24 february ka makar rashifal)
आपका मिलनसार स्वभाव आज लोगों को काफी पसंद आएगा। अपने प्रियजनों के सामने आपको अपने में परिवर्तन की जरूरत है। आज आपको सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सफेद रंग आपके अंदर कॉम्फिडेंस लाता है। आज खरीदारी का प्लान बनेगा लेकिन ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें।
आज की सलाह: आज आप सफेद रंग के कपड़े की खरीदारी करें या पहनें। दिन काफी अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 7
कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (24 february ka kumbh rashifal)
आज आपका मूड किसी बात को लेकर हल्का सा खराब हो सकता है। हालांकि शाम के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा। किसी से बेवजह विवाद करने से आपको बचना है। घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिन पर भी आपका काफी समय खर्च हो सकता है। अगर आपके मन में कुछ चल रहा है तो उसे बेझिझक परिवार के सदस्यों से बताने का प्रयास करें। हल निकलेगा।
आज की सलाह: किसी चीज को लेकर अगर आप काफी समय से परेशान हैं तो अपने परिवार में बताएं, हल निकलेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 5
मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (24 february ka meen rashifal)
आज आपका प्रेमी आपसे किसी चीज की मदद मांग सकता है। अगर आप उसकी मदद नहीं करेंगे तो वह आपसे नाराज हो सकता है इसलिए मदद करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी से बहस करने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: दिन की शुरुआत आप मंदिर जाकर करें। इससे आपके अंदर दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 6