Uncategorized

Maha Shivratri Vrat Sabudana Recipe: क्या महाशिवरात्रि पर आप भी रखेंगे व्रत? बनाएं साबूदाने की मस्त खिचड़ी, यहां देखें बनाने की रेसिपी

Maha Shivratri Vrat Sabudana Recipe | Source : IBC24 File Photo

नई दिल्ली। Maha Shivratri Vrat Sabudana Recipe: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसे उनके विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करना शुभ फलदायी माना जाता हैं। कहा जाता है कि, इस दिन व्रत रखने और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा और सुयोग्य जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी।

read more: Free Scooty Yojana 2025: इन छात्राओं को फ्री स्कूटी देगी यहां की सरकार.. योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित, जानें कैसे उठाएं स्कीम का लाभ 

Maha Shivratri Vrat Sabudana Recipe: बता दें कि इस दिन भक्त महादेव की उपासना और आराधना करते हैं। महादेव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए और उनको प्रसन्न करने के लिए कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। कुछ लोग इस दिन फलाहार भी करते हैं। व्रत के समय में साबूदाने से बनी हुई चीजों को खाया जाता है। साबूदाना में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, आयरन और पोटैशियम। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए लोग इसका सेवन व्रत के समय में करते हैं। अगर आप भी साबूदाना से बनने वाला खाना बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे साबूदाने की रेसिपी..

सामग्री

1 कप साबूदाना
1-2 हरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच घी
1 चम्मच जीरा
आधा कप मूंगफली
सेंधा नमक स्वाद अनुसार
एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
1 आलू
बारीक कटा हुआ धनिया

बनाने की विधि

सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धो लें। अब इसे लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगो के रख दें।
साबूदाना खिचड़ी बनाने से पहले आप आलू को छील कर अच्छी तरह से धो लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। छोटे टुकड़ों में काटने से यह जल्दी और आसानी से पक जाएंगे।

अब एक कड़ाही में मूंगफली के दाने को अच्छी तरह से भून लें। इसी कड़ाही में आप घी को गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तब हरी मिर्च और अदरक को भी डाल दें। इन सबको हल्की आंच पर भूनें।

अब इसमें कटे हुए आलू को डालकर अच्छे तरीके से पकाएं। जब आलू पक जाए तब इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें। साबूदाना को ढककर रखें और बीच में चेक करते रहें।

जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और भुने हुए मूंगफली को भी मिक्स कर दें। उतारने से पहले धनिया के पत्तों को इसके ऊपर डाल दें।

Related Articles

Back to top button