Uncategorized

Delhi Cabinet Portfolio: दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा… सीएम रेखा ने अपने पास रखे वित्त, राजस्व समेत 6 विभाग, जानें किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

Delhi Cabinet Portfolio| Photo Credit: IBC24

Delhi Cabinet Portfolio: नई दिल्ली। 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं बन गई हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लिया। इसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ सचिवालय गईं। फिर शाम को यमुना आरती में शामिल हुईं। इसके बाद रात को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की।

Read More: #SarkaronIBC24: पूरी हुई बीजेपी की 27 साल की कसक! रेखा के राजतिलक से खत्म हुई बेचैनी 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास रखे 6 विभाग

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त, राजस्व समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं, इसमें योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Read More: Sourav Ganguly Car Accident : सौरव गांगुली की कार सड़क हादसे का शिकार, लॉरी ने मारी जोरदार टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

Delhi Cabinet Ministers List 2025

  • प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी और जल समेत 5 विभाग सौंपे गए हैं।
  • आशीष सूद को गृह, ऊर्जा और शिक्षा विभाग
  • मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य आपूर्ति और पर्यावरण विभाग
  • रविंदर सिंह को समाज कल्याण विभाग
  • कपिल मिश्रा को रोजगार, कला और संस्कृति, पर्यटन विभाग
  • डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य और परिवहन विभाग

Read More: Today Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, 13 राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट 

आयुष्मान योजना को मंजूरी

बता दें कि, सीएम पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई हा। वहीं, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी।

Related Articles

Back to top button