Uncategorized

Delhi Cabinet ke Faisle: दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए ये फैसले, आयुष्मान योजना को मंजूरी, पेश होगी CAG रिपोर्ट

Delhi Cabinet ke Faisle, image source: ANI

नई दिल्ली: Delhi Cabinet ke Faisle, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ सचिवालय गईं। फिर शाम को यमुना आरती में शामिल हुईं। इसके बाद रात को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की।

Delhi Cabinet ke Faisle: कैबिनेट बैठक में ये दो प्रस्ताव पास हुए

1. दिल्ली में आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये की सुविधा मिलेगी। इसमें ₹500000 की मदद दिल्ली सरकार की तरफ से और ₹500000 की मदद केंद्र सरकार के तरफ से मिलेगी।

2. सीएजी की 14 रिपोर्ट पेंडिंग हैं, जो पहले हाउस में रखी जाएगी। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने पहला बयान जारी कर कहा कि विकसित दिल्ली का जो मिशन है, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। इसमें एक दिन भी व्यर्थ नहीं होगा। दिल्ली से किया गया एक-एक कमिटमेंट पूरा किया जाएगा।

सदन में पेश की जा सकती है CAG रिपोर्ट

भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट में सीएजी की रिपोर्ट को पास किया गया। अब इसे सदन के पटल पर रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान सीएजी की रिपोर्ट को सदन में पेश नहीं किया गया था। इस पर पीएम मोदी ने कहा भी था कि भाजपा की सरकार बनते ही सदन में सबसे पहले सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी।

read more:  गुजरात सरकार ने 2025-26 के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

read more:  Gwalior News: “चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा”, चोरी करने से पहले लिखता है पत्र, मामला जान पुलिस भी हुई हैरान

Related Articles

Back to top button