Uncategorized

Today News and LIVE Update 20 February: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता आज लेंगी शपथ, आज पेश होगा यूपी बजट, महाकुंभ में 33.25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, जानें देश की और बड़ी खबरें..

Today News and LIVE Update 20 February

Today News and LIVE Update 20 February

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता आज लेंगी शपथ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। शपथ लेने पर वह ममता बनर्जी के साथ देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी। रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेच लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

Read More: Big Announce for MP Farmers: धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले.. प्रति हेक्टेयर इतने हजार रुपए खाते में डालेगी सरकार, सीएम ने की घोषणा 

33.25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या 39वें दिन हुई 57 करोड़ के पार। महाकुंभ में गुरूवार को 39वें दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी तीर्थ में पावन डुबकी लगाने को पहुंचने का क्रम जारी है। मेले का समापन निकट है फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। आज भी आस्थावान लोग संगम मे श्रद्धा के साथ डुबकी लगा रहे हैं। केवल गुरूवार की सुबह पौ फटने से पहले से लेकर सुबह 8 बजे तक 33.25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में पावन डुबकी लगा ली है।

Read More: MP News : जबलपुर को सीएम डॉ. यादव ने दी 187.43 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात, हाईटेक गौशाला का किया भूमिपूजन, कहा- निराश्रित गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी हमारी 

उत्तर प्रदेश का बजट आज सुबह 11 बजे पेश होगा: यूपी में राज कर रही योगी सरकार आज अपना 9वां बजट पेश करेगी। योगी सरकार के 9वें बजट में रोजगार, उद्योग व गरीब उत्थान पर फोकस हगा। उम्मीद की जा रही है कि योगी सरकर स्मार्टफोन खरीद, नए एक्सप्रेसवे की घोषणा, किसानों व महिला कल्याण के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा योजना व जीरो पॉवर्टी योजना का ऐलान भी किया जा सकता है। यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज (20 फरवरी 2025) सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करंगा।

Related Articles

Back to top button