Uncategorized
CG Congress : ‘विधायक और उनके बेटे ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ किया है काम’.. कांग्रेस के पूर्व सचिव ने जिला अध्यक्ष से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

बिलासपुरः Masturi Congress MLA Dilip Lahariya छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस एक भी नगर निगम नहीं जीत पाई। 10 नगर निगमों में बीजेपी का परचम लहराया है। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भाजपा का जलवा देखने को मिला। कांग्रेस की इस करारी हार के बाद पार्टी अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है।
Masturi Congress MLA Dilip Lahariya इसी बीच अब बिलासपुर जिले के मस्तुरी से कांग्रेस MLA दिलीप लहरिया और उनके बेटे पर भीतरघात करने का आरोप लगा है। दोनों पर आरोप है कि पंचायत चुनाव में दोनों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। दोनों की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी से की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रवि श्रीवास ने शिकायती पत्र के साथ एक ऑडियो भी सबूत के तौर पर भेजा है।
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई विधायकों पर भीतरघात करने के आरोप लगे हैं। बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि, सोमवार को पूर्व सीएम टीएस सिंहदेव के सामने मुझसे दुर्व्यवहार किया था।