CM Mohan Yadav Tour : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

भोपाल: CM Mohan Yadav Tour : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 19 फरवरी 2025, को उमरिया और जबलपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक, उज्जैन कुंभ 2028 के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा, अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति अनावरण और अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं।
CM Mohan Yadav Tour : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नर्मदा नियंत्रण मंडल और नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड की 32वीं संचालक मंडल की बैठक। सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से ही उज्जैन में 2028 में होने वाले कुंभ के सफल आयोजन हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर विशेष बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:35 बजे सीएम हाउस उमरिया जिले के नौरोजाबाद के लिए रवाना होंगे जहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और आम सभा का आयोजन शिरकत करेंगे।
CM Mohan Yadav Tour : दोपहर 3:50 बजे जबलपुर जिले के ग्राम उमरिया पहुंचेंगे और गौशाला का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:25 बजे सीएम जबलपुर में आयोजित रांझी स्टेडियम के लोकार्पण समारोह में शिकरत करेंगे। शाम 6:20 बजे मुख्यमंत्री विधायक अशोक रोहाणी के निवास पर मुलाकात करेंगे जिसके बाद शाम 7:40 बजे जबलपुर से भोपाल लौटेंगे।