6 जनवरी को होगा शपथ ग्रहण, अध्यक्ष पद को लेकर अब भी लगा रहे गणित
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG_20191225_102404.jpg)
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- 6 जनवरी को नगर पालिका व सभी नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण होगा। जिसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है। इसके साथ ही कई जगह अध्यक्ष पद को लेकर असंमजस की स्थिति भी बनी हुई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 6 जनवरी को सभी जगह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बैठ जाएंगें। नगर पंचायत सहसपुर लोहरा, बोडला, पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया, नगर पालिका कवर्धा, में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां की जा रही है।
पण्डरिया नगर पंचायत
नगर पंचायत पण्डरिया में नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन की कार्यवाही हेतु सूचना पत्र जारी किया गया। जिसमें 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे समस्त नव निर्वाचित पार्षदगणों का शपथ ग्रहण उपरांत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया का प्राधिकृत अधिकारी द्वारा प्रारंभ किया जाना है जिसके लिए समय-अनुसूची कार्यक्रम नव निर्वाचित पार्षदों को जारी किया गया।
बोड़ला नगर पंचायत
नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जोर आजमाइश शुरु हो गई है। नगर पंचायत का अगला अध्यक्ष कौन होगा 6 जनवरी को इस बात का पता चल जाएगा। अधिकारिक तौर पर 6 जनवरी को प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि पहले अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव किया जाता था, जिसमें सीधे वोटर अध्यक्ष के लिए वोट डालकर चुनाव में भाग लिया करता था, लेकिन इस बार पार्षदों द्वारा अध्यक्ष का चुनाव होना है मतलब चुने गए पार्षदों के माध्यम से ही अध्यक्ष चुना जाएगा। जनता को पहली बार अध्यक्ष चुनने का अधिकार नहीं दिया गया, बल्कि पार्षदों को अध्यक्ष चुनने का अवसर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा इस बात पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है, हालांकि नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 12 वार्डों पर कांग्रेस के पार्षद जीतकर आये हैं और नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिली है, उसे एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन मिला है। कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के लिए दावेदार के अधिक नाम तो सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन फिर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के खींचतान एवं गुटबाजी के बाद भी बाद भी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सावित्री साहू का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि कुछ लोग जानबूझकर और नाम लाने की कोशिश में हैं , लेकिन ऊपर के दबाव व मंत्री के चलते उनकी दाल नहीं गलते दिख रही है। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर नगर में जमकर घमासान मचा हुआ है 12 और एक निर्दलीय के समर्थन के बाद कांग्रेस के 13 पार्षदों में उपाध्यक्ष पद के कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं जिनमें वार्ड नम्बर 2 के संतोष अवस्थी, वार्ड 1से ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड 8 से भरत गुप्ता, वार्ड 7 से शमशाद बेगम वार्ड 12 से विसर्जन धुर्वे, वार्ड 5 से अर्जुन पटेल आदि का नाम प्रमुख है। कुछ लोगों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए शमशाद बेगम का नाम भी ले रहे हैं ,बहरहाल इन सभी पदों के लिए मंत्री का साफ निर्देश दिया है कि पार्षदों की पसन्द से ही सारे पदों के लिए नाम तय किये जायेंगे ।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदों के नाम हेतु पर्यवेक्षक भी पार्टी द्वारा नियुक्त किये गए हैं ऐसे में गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले नेताओं का निराश होना तय माना जा रहा है ।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117