अहिवारा नगर पालिका चुनाव में भाजपा के बागी निर्दलीय विद्यानंद कुशवाहा हुए विजयी
भाजपा के नटवर ताम्रकार को 28 सौ से अधिक मतों से किया पराजित, अध्यक्ष पद पर होंगे विराजमान

भाजपा के दस, कांग्रेस के दो और तीन निर्दलीय बने पार्षद
भिलाई। अहिवारा नगर पालिका चुनाव अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा ने बड़ी जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा प्रत्याशी नटवर ताम्रकार को 2807 मतों से परास्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन साहू तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के 10 पार्षद विजयी हुए हैं। कांग्रेस से दो एवं निर्दलीय के तीन पार्षद ने जीत हासिल की है। अहिवारा नगर पालिका चुनाव में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विद्यानंद कुशवाहा पहले राम से ही भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे थे विद्यानंद कुशवाहा को कुल 5978 मत मिले। भाजपा के नटवर ताम्रकार को 3171 मत मिले जबकि कांग्रेस के भुवन साहू को 1972 मत मिले। इस प्रकार से विद्यानंद कुशवाहा ने 2807 मतों से जीत हासिल की। 15 वार्डो वाले पालिका में 10 भाजपा,2 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षदों की जीत हुई है ।