Uncategorized

Bilaspur Nagar Nigam Chunav Result: बिलासपुर में खिला कमल, पूजा विधानी ने 66 हजार 179 वोटों से दर्ज की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले महज इतने ही वोट

Bilaspur Nagar Nigam Chunav Result

रायगढ़ः Bilaspur Nagar Nigam Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला आखिरकार हो गया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी ने 66 हजार 179 वोट से जीत दर्ज की हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया है। वहीं रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है।

Read More : US illegal Indian Immigrants News: आज रात अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासी पहुंचेंगे अमृतसर, पंजाब सीएम ने केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप 

Bilaspur Nagar Nigam Chunav Result: अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं।

Read More : CG Nagar Nigam Chunav Result: नगर निगमों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी 10 नगर निगमों किया कब्जा, 15 साल बाद रायपुर में BJP 

जानें अन्य जगहों का हाल

भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button