छत्तीसगढ़

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर: 14 फरवरी, 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दिनांक 13 फरवरी 2025 को बिलासपुर-शहडोल रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से संरक्षा निरीक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, पुल-पुलियों, ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन), प्वाइंट्स, रेलवे ब्रिज, समपार फाटक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संरचनाओं का गहन मूल्यांकन किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने खोडरी-खोंगसरा घाट सेक्शन का विशेष रूप से निरीक्षण कर रेलवे सुरक्षा और संरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की । उन्होंने इस दौरान संरक्षा उपायों की बारीकी से जांच की और आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए । महाप्रबंधक ने अधिकारियों को रेलवे परिचालन की सुरक्षा और संरचना की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे संरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने ट्रैक रखरखाव, समयपालनता और संरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि संरक्षा से संबंधित सभी संभावित जोखिमों को न्यूनतम करने के लिए सतत निगरानी एवं उचित कार्रवाई आवश्यक है । निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल, संबंधित विभागों के शाखाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे । उन्होंने महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत किए गए बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया और उनकी अनुशंसाओं को शीघ्र कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है । इस निरीक्षण से रेलवे की संरक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button