Dulhan ki Suhagrat ke din Loot gayi Nanad: नई नवेली दुल्हन की थी सुहागरात, लेकिन रात भर में लूट गई ननद, नींद खुली तो हालत देखकर उड़ गए होश

महराजगंज: Dulhan ki Suhagrat ke din Loot gayi Nanad भारत में शादी का सीजन जोरों पर है और इस समय के दौरान शादी से जुड़ी घटनाएं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जैसे-जैसे शादियों के आयोजन हो रहे हैं, वैसे-वैसे शादी के सजे-धजे माहौल और चमत्कारी घटनाओं से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें भी इंटरनेट पर तैर रही हैं। तो वहीं शादी के बाद कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसको लेकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन फरार हो गई। इतना ही नहीं अपने साथ वो लाखों रुपए के जेवरात भी ले गई। घटना के बाद अब दूल्हा पुलिस के पास गुहार लगाया है।
Dulhan ki Suhagrat ke din Loot gayi Nanad मिली जानकारी के अनुसार, घटना महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा का है। दरअसल, यहां रहने वाला निवासी मनीष की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी युवती से 7 फरवरी को हुई थी। जिसके बाद दुल्हन अपने घर से विदाई होकर ससुराल आई। घर में भीड़-भाड़ होने के कारण ननद ने दुल्हन के ही कमरे में अपने जेवर आदि रख दिए थे।
जिसके बाद मौका देखकर दुल्हन कमरे में रखें जेवतरात को लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि साढ़े 3 लाख के जेवर शादी में पत्नी को दिए थे और करीब ढाई लाख के जेवर उसकी बहन के थे। घटना के बाद पीड़ित दूल्हा इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मायके वालों को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है। पीड़ित पति ने दुल्हन के घर वालों पर भी घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।
मामले में महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र में एक गांव है रामपुर बल्डीहा, वहां के एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर बताया गया है कि उनकी शादी कोठीभार थाना क्षेत्र में हुई थी लेकिन शादी के बाद पत्नी ससुराल से जेवर आदि लेकर फरार हो गई है। फिलहाल, तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।